भागलपुर पुलिस ने 4.50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार युवकों को किया गिरफ्तार

भागलपुर / पटना

भागलपुर। इशाकचक थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर चार लड़कों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस खुशबू पान भंडार के समीप नशीली पुडिय़ा बेचने वाले लड़कों की गिरफ्तारी को इंस्पेक्टर अशोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। वहीं एक मकान में जमे चार लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उनके पास से साढ़े चार ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। जिन लड़कों की गिरफ्तारी हुई है उनमें सुमित कुमार, गुड्डू कुमार, मोहन कुमार और किशोर कुमार शामिल है। चारों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

उनकी निशानदेही पर भ_ा रोड, तीन नंबर गुमटी, रेलवे झोपड़पट्टी इलाके में पुलिस दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में पप्पू नामक तस्कर की नशीली पुडिय़ा लेकर उसका एजेंट पहुंचने वाला था। नये साल का जश्न मनाने जमा हुए लड़के वहां ब्राउन शुगर की पुडिय़ा का ही इंतजार कर रहे थे।