इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्यशाला आयोजित

EVENT

नवगछिया :  नवगछिया बाल भारती स्कूल में शुक्रवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को इनकम टैक्स से जुड़ी जानकारी दी गई.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

24 naugachia bal bharti me income tex karysala

कार्यशाला का उद्घाटन बाल भारती के कोषाअध्यक्ष द्वारा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के जॉइंट कमिश्नर भागलपुर जॉन मनीष कुमार झा को बुके देकर किया गया. कार्यशाला में आयुक्त मनीष कुमार झा ने बच्चों को इनकम टैक्स से जुड़ी बारीकियों को बताया. उन्होंने कहा कि सरकार अगर किसी वस्तु पर टैक्स लगाती है, तो वह पे करना होता है. इसके अलावा इनकम टैक्स क्यों देना जरूरी होता है इसके बारे में बताते हुए कहा कि  सरकार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जो रेवेन्यू मिलता है, उससे सड़क, बिजली, सुरक्षा लॉ एंड ऑर्डर  के माध्यम से खर्च किया जाता है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सरकार की रिवेन्यू का मेन सोर्स है. समाज और देश के विकास में यह रेवेन्यू महती भूमिका निभाता है. इसी रेवेन्यू पर सरकार की कई योजनाएं सफलीभूत होती है. यह प्रत्येक नागरिक को कर का भुगतान सहर्ष देश सेवा की भावना के साथ करना चाहिए. इस अवसर पर स्थानीय लोगों व बच्चों ने आयकर से संबंधित कई तरह के प्रश्न ही पूछे जिनका संतोषजनक उत्तर विशेषज्ञों ने दिया. इस मौके पर बाल भारती स्कूल के एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, न्यासी शाह उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव जगदीश प्रसाद मावंडिया, कोषाध्यक्ष अभय प्रकाश मुनका, प्रधानाध्यापक राजीव प्रसाद व मुरारीलाल पंसारी,  प्रशासक देव प्रसाद सिंह, पंकज चौधरी समेत शहर के कई गण्य मान्य और बच्चों की मौजूदगी थी.