साबधान: नवगछिया बाजार में हो सकता है बड़ा अतिक्रमण, जानिए कब – Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत द्वारा शहर की सड़कों पर अतिक्रमण को मुक्त कराने की कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर 30 दिसंबर को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई नगर पंचायत के द्वारा की जा सकती है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिछले 14 दिसंबर को कोर्ट के आदेश के बाद शहर के हड़िया पट्टी रोड, दुर्गा स्थान रोड, विषहरी स्थान रोड एवं पुरानी एनएसी रोड से अतिक्रमण को हटाया गया था . इस दौरान सड़को पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी थी  कि पुनः सड़क दुकान लगाने की स्थिति में जुर्माना भी किया जायेगा.

नगर पंचायत की कार्रवाई के बाद बाजार की इन तीनो सड़को से दुकानदारों द्वारा समान को दुकान के अंदर कर लिए जाने के कारण सड़क काफी चौड़ी हो गई थी मगर वापस दुकानदारों के द्वारा फिर से सड़क को दुकान लगा छोटा कर दिया गया है

बताते चले कि इस बार कोर्ट के कड़े आदेश के बाद पुनः 30 को अतिक्रमण की कार्यवाही की जा सकती है।