बगड़ी बहियार में अपराधियों ने किसानों को जमकर पीटा- Naugachia News

Crime Reoprts

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी बहियार में अपराधियों ने शुक्रवार की रात करीब एक बजे रात में गेहूॅ की तैयारी कर रहे खरीक पूर्वी घरारी के किसान मो0 इस्लाम को लाठी डंडे से जमकर पीटा और घायल कर अधमरा कर दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसान की जमकर पिटाई के बाद अज्ञात अपराधी भागने में सफल रहा.  रात भर किसान मो0 इसलाम निर्जन बहियार में जीवन और मौत से जूझता रहा. शनिवार की सुबह जब खेत घूमने दूसरे किसान आये तो उन्होंने किसान को गंभीर रूप से जख्मी हालत में देख कर घटना की सूचना इस्लाम के परिजनों को दी. सुबह में खरीक पूर्वी घरारी के किसान और परिजन घटना स्थल पर पहुँचकर घायल किसान को ठेला पर लादकर पीएचसी में इलाॅज कराया. बेहतर इलाॅज के लिये किसान को जेएलएनएमसीएच भागलपुर भेज दिया. इस संदर्भ में पूछे जाने पर झण्डापुर थानाध्यक्ष जवाहर सिंह ने कहा कि अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये गहन छापेमारी की जा रही है.