नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर वार्ड नंबर एक निवासी ने 15 वर्षीय गूंगी पुत्री गूंजा कुमारी(काल्पनिक नाम) के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए नवगछिया महिला थाना में लिखित आवेदन दिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का प्रयास
पीड़ित लड़की की मां ने महिला थाना में दिया आवेदन
जिसमें उन्होंने श्रीपुर निवासी के पुत्र विदेशी कुमार को नामजद किया है. दिए आवेदन में बताया है कि रविवार को ढेर बजे मेरी पुत्री काजल बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ के किनारे रिंग बांध स्थित बासा पर थी.

उसी समय विदेशी कुमार बासा पर आया और मेरी पुत्री गूंजा कुमारी(काल्पनिक नाम) को पकड़ कर बासा के कमरे में ले जाकर उसका कपड़ा खोल दिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. इसी दौरान मेरी पुत्री द्वारा हल्ला करने पर मेरे बगल के ज्योतिष कुमार वहां पहुंचा. जहां उन्होंने मेरी पुत्री को विचित्र अवस्था में पाया और विदेशी कुमार को पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन विदेशी कुमार उसे धक्का मार कर भाग गया.
