बाबा विशु राउत मेले में उमडा श्रद्धालुओं का जन-सैलाब-Naugachia News

कदवा

ढोलबज्जा: मधेपुरा व भागलपुर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र, चौसा प्रखंड अंतर्गत लौआलगान के पचरासी स्थान समीप घघडी नदी किनारे, सिरवा विश्वा के मौके पर लगने वाला बाबा विशु राउत मेले की शुरुआत होते ही शुक्रवार के दिन हर तरफ से श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे भी ज्यादा शनिवार के दिन भीड इतनी अधिक थी कि पशुपालको द्वारा बाबा बिशु के समाधी अस्थल पर दुग्धाभिषेक करने के लिए लाए गए दूध से लोग मंदिर परिसर में नहलाया चला जाता था.  मंदिर के चारों ओर दूध की धारा वह रही थी. दूध चढ़ाने और मेला देखने के लिए आने वाले दर्शकों की भीड़ इतनी बढ़ती चली गई की बाबा बिशु मेले से करीब 6 किलोमीटर दूर पहले से ही वाहनों का महाजाम लग गया. किसी भी वाहनों को ना तो आगे ना ही पीछे मुड़ने तक का जगह था.

लोग जाम को देख नवगछिया जीरोमाइल से ही पैदल मेला तक पहुंच रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के दिन श्रीपुर व फोरलेन सड़क के बीच रिंग बांध पर जाम के चलते वाहनों के धक्के से दो अज्ञात लोग घायल हो गए थे. उधर शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे खैरपुर कदवा के समीप फोरलेन सड़क पर एक साइकिल पर 4 लोग सवार होकर जा रहे मेला देखने लूरी दास टोला निवासी स्कार्पियो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया.

जिसका इलाज स्थानीय चिकित्सक डॉ वीरेंद्र कुमार ने किया जाम से निजात दिलाने के लिए पचगछिया कदवा के पास कच्ची सड़क व कदवा के मिलन चौक पर कदवा ओपी से दो सेक्शन बीएमपी जवान के साथ थानाध्यक्ष केके भारती और नवगछिया एससी वर्ग एसटी थाना अध्यक्ष के साथ पुलिस पदाधिकारी लगे हुए थे. फिर भी लोगों की भीड़ इतनी बढ़ती चली गई कि उस पर काबू करना मुश्किल होते चला गया.