नवगछिया : ट्रैक्टर चालक हत्याकांड में नवगछिया पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना के खेरहो निवासी हरिबोल शर्मा और उसका पुत्र संजय शर्मा है। दोनों इस मामले में नामजद आरोपित हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाबा बिसु राउत सेतु के नीचे नवगछिया पुलिस ने युवक का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान मधेपुरा जिला के खेरहो निवासी शंकर साह के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई थी। पिता शंकर साह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पिता ने पुलिस को बताया कि नीतीश आलू ट्रैक्टर पर लोड कर भागलपुर जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसकी हत्या कर शव को सेतु के नीचे फेंक दिया। जिसमें पांच को नामजद आरोपित बनाया गया है।
