अगर आपके पास भी है इन बैंकों का ATM तो तुरंत बदल लें पिन नंबर: अंजनी

भागलपुर / पटना

नवगछिया: अगर आपके पास ATM कॉर्ड हैं तो यह खबर आपके लिए जानना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि मालवेयर वाले एटीएम मशीन से पैसे निकालने की वजह से देश भर में तकरीबन 32 लाख एटीएम के पिन चोरी होने की आशंका है

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

atm

खबरों के अनुसार कार्ड नेटवर्क कंपनियों नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, मास्टरकार्ड और वीजा ने कुछ कार्ड्स की जानकारी चोरी होने की सूचना भारत के तमाम बैंकों को दी है। वहीं रिजर्व बैंक ने इस पूरे मामले पर सतर्कता बरतते हुए वीजा और मास्टरकार्ड को निर्देश दिए हैं कि वे उपभोक्ताओं को हुए घाटे की भरपाई करे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 6 लाख उपभोक्ताओं को दोबारा डेबिट कार्ड इश्यू करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही बैंकों द्वारा अपने उपभोक्ताओं से एटीएम पिन नंबर बदलने की भी अपील की जा रही है। इतना ही नहीं दूसरे बैंक ऐसे इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन को भी ब्लॉक कर रहे हैं जो बिना पिन के हो रहा है।

आपको बता दें कि जिन बैंकों के उपभोक्ताओं के डेटा चोरी हुए हैं उनमे एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, यस बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं। ये डाटा कहां से चोरी हुए हैं इसकी जांच फिलहाल चल रही है लेकिन खबरों के मुताबिक उन लोगों के पिन चोरी हुए हैं जो हिटाची पेमेंट सर्विस से जुड़े एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं।