पटना : बरात में जोश में आकर दूल्हा डीजे की धुन पर डांस करने लगा और चक्कर खाकर गिर पड़ा। दोस्तों ने जब देखा तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। दूल्हे की मौत की खबर आग की तरह फैल गई और पूरे बरातियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शुक्रवार की रात कैमूर जिले के चौबेपुर गांव में शुक्रवार की रात दूल्हा के दोस्तों ने बरात लगने के दौरान दूल्हे से डांस करने की गुजारिश की। पहले तो दूल्हा ने इनकार कर दिया, लेकिन दोस्तों के जिद के आगे डीजे की धुन पर डांस करने लगा। कुछ देर डांस करने के बाद दूल्हा गिर गया। जिसके बाद दूल्हे की मौत हो गई।

बरात पहुंचने के बाद सभी लोग दरवाजे पर बरात लगाने जा रहे थे। इसी दौरान दूल्हे शशिकांत पांडेय के दोस्त डीजे की धून पर डांस करते हुए दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। इस दौरान शशिकांत के दोस्त साथ में डांस करने के लिए जिद करने लगे।डांस करने के दौरान शशिकांत गिर गया। गिरने के 20 मिनट के बाद ही मौत हो गई।
मौत के बाद कोहराम मच गया। महिलाएं गीत बंद कर दी। डीजे की आवाज के बदले लोगों के रोने की आवाज आने लगी।बरात रोहतास जिले सरांगपुर से कैमूर जिले के चौबेपुर गई थी।
