अपहृत छात्रा की बरामदगी को लेकर नवटोलिया पहुंची पुलिस

भागलपुर / पटना

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी युवा कांग्रेस नेता सह पुवॆ सीनेट सदस्य के घर भागलपुर के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित लाॅज से पारा मेडिकल की छात्रा प्रियंका कुमारी के अपहरण मामले को लेकर संयुक्त रूप से आदमपुर पुलिस व भवानीपुर पुलिस ने नवटोलिया में छापेमारी की. आदमपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि 28 नवंम्बर को सुपौल के जिलापाषॆद शत्रुघ्न मेहता की पुत्री प्रियंका के बरामदगी को लेकर काॅल डिटेल व अन्य तंत्र के तहत नारायणपुर नवटोलिया के कुंदन यादव के भाई मौसम यादव के साथ प्रेम प्रसंग में साथ भागी है. तंत्र के तहत जाॅचोपरांत उनके अन्य परिजनों का भी अपहरण को अंजाम देने में सहयोग की बात सामने आई है. प्रियंका अपहरण कांड को लेकर सीडीआर व काॅल डिटेल के लोकेशन के आधार पर लगभग दस के विरुद्ध प्राथमिकी की कार्रवाई चल रही है. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध वारंट के साथ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!