भागलपुर; मिसेज इंडिया यूनिवर्स में लहराया बिहार का परचम, अनिता सिंह ने जीता…

भागलपुर / पटना

भागलपुर; लगातार हो रहे आपराधिक गतिविधियों के बीच भागलपुर से सटे मुंगेर से एक अच्छी खबर आ रही है. बिहार के मुंगेर जिले का डंका अब देश विदेश में भी बजने लगा है. बरियारपुर प्रखंड के ब्रह्मस्थान निवासी अभिषेक सिंह की पत्नी अनिता सिंह ने मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुडग़ांव की एक प्राइवेट कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत अनिता ने इसके साथ ही मिसेज इंडिया यूनिवर्स एनसीआर 2017 और मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2017 क्रेजियस अवार्ड भी अपने नाम किया.

अनिता की उपलब्धि पर बरियारपुर प्रखंड के लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. अनिता सिंह ब्रह्मस्थान गांव के किसान अमरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार की पत्नी हैं. इनका पैतृक घर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर शहर स्थित देवपुरवा मोहल्ला में है. अनिता ने 42 प्रतिभागी को कडी टक्कर दी. दो साल पूर्व ही अनिता और अभिषेक की शादी हुई थी. 27 अक्टूबर को अनिता को मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2017 का खिताब दिया गया. खिताब जीतने पर अनिता सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए आगे आना चाहिए. अनिता ने भागलपुर, मुंगेर सहित पूरे बिहार का नाम रोशन किया. रेंज डीआइजी विकास वैभब ने इन्हें शुभकामनाये भेजी हैं.