भागलपुर: मार्शल आर्ट के नेशनल खिलाड़ी और बजरंग दल के कार्यकर्ता शामू उर्फ कृष्णदेव राज (24 वर्ष) की दर्जनभर युवक ने बुरी तरह से पीटा। इसके बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे युवकों को भी डंडों से पीटा। मारपीट की घटना में दो युवक घायल हुए हैं। घटना सैंडिस कंपाउंड में गुरुवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस वजह से हुई मारपीट
एक घायल युवक ने बताया, वो 15 से 20 लोग थे। लाठी-डंडे लेकर यहां आए और हमको मारने लगे। बुधवार को कुछ लड़कों ने उन लोगों के पंचिंग बैग को फाड़ दिया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।

कृष्णदेव बच्चों को सिखाता था मार्शल आर्ट
सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने बताया कि मृतक कृष्णदेव उर्फ शामू सैंडिस कंपाउंड में बच्चों को मार्शल आर्ट सिखाता था। बदमाशों ने शामू के सीने और पैरों को चाकूओं से बुरी तरह गोद दिया था। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना में सोनू के सीने पर चाकू से वार किया गया है। वहीं रितेश को रॉड से मारकर घायल किया गया। मामले की जांच कर दोषियों की जल्द-से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
