
नारायणपुर : प्रखंड के एलएनबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर में शुक्रवार को एनएसएस स्वयंसेवको ने विश्व युवा कौशल दिवस मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो सुधाकांत मिश्र व संचालन एनएसएस कार्डिनेटर प्रेम कुमार मिश्रा ने किया. विश्व युवा कौशल दिवस पर महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कौशल विकास पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. जिसमें परिवार, समाज, राज्य व देश के विकास हेतु चर्चा किया. मौके पर राजीव मिश्र, सत्यनारायण झा, सुदीप झा, कन्हैयालाल मिश्र, सुमन कुमारी, आदित्यनाथ झा, वीणा , कल्पना, अखिलेश, अंशु झा, स्वाति, प्रीति, मीठी, तनुजा, निधि, काजोल, सोनम, लुसीता व अन्य मोजूद थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
