नवगछिया : नवगछिया की प्रसिद्ध तेतरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में आगामी 17 अप्रैल को नि:शुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव के चतुर्थ संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को आयोजकों द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आयोजकों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार इस महोत्सव का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की खासियत यह है कि इसमें अनाथ, दिव्यांग, आर्थिक रूप से कमजोर एवं अंतरजातीय विवाह को प्राथमिकता दी जाती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी कुल 25 जोड़ों का विवाह पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि इस बार भी नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न गांवों से लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ विवाह का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सहयोग और मानवता का उत्सव है।

उन्होंने बताया कि विवाह महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए कई सामाजिक कार्यकर्ता व सहयोगी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
इस विवाह महोत्सव को सफल बनाने में बबलू चौधरी, मुकेश राय, सुजीत कश्यप, बमबम झा, मितेश रंजन, पंकज सिंह और रोनित भूषण सिंह सहित अन्य लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
