नारायणपुर : प्रखंड के बैकठपुर दुधैला पंचायत के दुधैला गांव में गुरुवार को पछुआ हवा की चपेट में भीषण अग्निकांड के सत्ताईस परिवारों के पचास घर जलकर राख मामले में अग्निपीड़ित किसान मिथुन मंडल की बेटी रेखा कुमारी वउमेश मंडल की बेटी पूनम कुमारी कीशादी 18 फरवरी को होने वाले थे जिसका घर में तैयारी चल रही थी.पीड़ित परिवार को नारायणपुर सीओ रामजपी पासवान घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार के बीच 50 पोलीथिन सीट,50 कंबल व चुड़ा शक्कर बाँटे गए.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जबकि एसडीओ मुकेश कुमार के निर्देश पर डीलर द्वारा केंम्प लगाकर पीड़ित परिवार के लिए खिचड़ी चोखा की वयवस्था की गई है. वहीं एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के खाते में 9 हजार 8 सौ रुपये प्रति परिवार को आपदा कोष से सहायता राशि दी जाएगी. वहीं शुक्रवार को अग्निपीड़ितों से राजद द्वारा तीन सदस्यीय टीम दुधेल्ला गांव पहुँचे व पीड़ीत से दूरभाष के द्वारा सांसद से अग्निपीड़ितों की समस्याओं से अवगत कराया|
★ पीड़ित परिवार में दो घरो के बेटियो की थी शादी
★ पीड़ितों के पास पहुंचे कई नेता

सांसद महोदय के द्वारा एसडीओ नवगछिया को अग्निपीड़ितों का हरसंभव मदद की बात कहीे. वहीं समाजसेवी निखिल चौधरी,भाजयुमो प्रदेश मंत्री भारतेंदु मिश्रा, मुखिया ईशो यादव, मुखिया प्रतिनिधि अरुण मंडल, राजद नेता नंदु यादव सहित अन्य नेताओं ने अग्नीपीड़ीत परिवारों से मिलकर समस्या से अवगत हुए व पदाधिकारी से वार्ता कर हर संभव सहायता की बात कही. साथ ही दस दिनों तक लगातार भोजन व्यवस्था में बिधालय में पीड़ितों के बीच चलने की बात कही.
