ढोलबज्जा : विलुप्त प्राय पक्षी गरुड़ों के मछली खाने के लिए प्रजनन स्थली कदवा में जगह-जगह पोखर निर्माण कर उसमें मछली पालन किया जाएगा। इसकी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भागलपुर की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोमवार को भागलपुर डीएफओ श्वेता कुमारी, रेंजर राजेश कुमार, पक्षी विद अरविंद मिश्रा, मछुआ विभाग भागलपुर के सिक्योरिटी, पोखर निर्माण के जेई ने कदवा पहुंचकर चार जगहों पर पोखर निर्माण का सर्वे किया। सर्वे का कार्य मवि खैरपुर कदवा की पोखर, प्रासपुर कदवा गांव के पश्चिम झिंगूर सिंह की जमीन, जंगली टोला के कोसी धार व खरीक के लोकमानपुर में किया गया।
चार जगहों में से एकमात्र जंगली टोला कदवा के मारा कोसी नदी समीप जगह को चिन्हित किया गया। यहां जल्द पोखर बनेगा। गरुड़ गार्जियन नगीना राय ने बताया कि मौके पर गरुड़ सेवियर के साथ फॉरेस्ट गार्ड भी उपस्थित थे।














