ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदीग्राम कदवा में बुधवार को मोटरसाइकिल सवार तीन जालसाज जेवर साफ करने के बहाने लाखों की जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना में राहुल कुमार की पत्नी आशा देवी, सुजीत कुमार मंडल की पत्नी माला भारती व निरंजन मंडल की पत्नी निलम देवी ने कदवा थाने में आवेदन दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आवेदन में बताया है कि मोटरसाइकिल सवार तीन लड़के आये और बर्तन साफ करने की बात कही। कुछ लोगों ने अपने बर्तन साफ कराये। उसके बाद जेवर साफ करने की बात कह सभी महिलाओं से बाली, चक्ती और मंगलसूत्र बहाने से मंगाए और अचानक मोटरसाइकिल स्टार्ट कर करीब ढाई लाख की जेवरात लेकर भाग गए।













