बिहपुर । भागलपुर जिले में इंटर कला संकाय की परीक्षा में बिहपुर प्रखंड के बिहपुर पूरब पंचायत के मिलकी वार्ड नंबर 10 निवासी आशा कार्यकर्ता सितारा खातून की बेटी शबाना खातून ने इंटर की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसडी कालेज गौरीपुर के प्राचार्य प्रो. धनंजय मिश्र ने कहा कि शबाना ने अपने शैक्षणिक प्रतिभा से कॉलेज समेत अपने गांव व परिवार का मान बढ़ाया है। शबाना को कुल 451 नंबर आया है। शबाना कहती है कि पिता वसी अंसारी का पूर्व में ही निधन हो गया है। मां ने हम पांच बहनों व एक भाई महबूब आलम को कभी भी पढ़ाई-लिखाई में बाधा नहीं आने दी।


शबाना बीपीएससी क्वालीफाई कर राज्य सरकार की अधिकारी बनना चाहती है। शबाना की बड़ी बहन शमा परवीन, सलमा खातून व सलीका खातून भी ग्रेजूएट व छोटी बहन साईन परवीन दसवीं कक्षा की छात्रा है। बताया गया कि आर्थिक परेशानी के कारण शबाना ने कॉमर्स को छोड़ आर्ट्स लिया था।
