नवगछिया । कटिहार-बरौनी रेल खंड के बीच रविवार को सुबह 10:50 से 3:50 तक छह घंटे मेला ब्लॉक रहा। इसके कारण कटिहार से समस्तीपुर जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 03315 और सवारी गाड़ी संख्या 03316 समस्तीपुर कटिहार जाने वाली गाड़ी रद्द रही। इस बीच डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस और लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली गाड़ी को रीशेड्यूल कर चलाया गया। वहीं टाटा लिंक एक्सप्रेस भी विलंब से चल रही थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!काढ़ागोला और सेमापुर स्टेशन के बीच एलएचएस निर्माण को लेकर खुद एडीआरएम सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे। इसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया। स्थानीय पुलिस प्रशासन और आरपीएफ व नवगछिया जीआरपी को मौके पर आना पड़ा।
स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को थाने पर बिठाया। सोनपुर डिवीजन के सीनियर डीएसई रितेश कुमार और एएसटी राजवीर राजीव कुमार की निगरानी में नवगछिया मालगोदाम की ओर और मशीन साइडिंग की ओर सिग्नल भी लगाया गया।

