ढोलबज्जा थाना के मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्वों ने चहारदीवारी फांदकर विद्यालय के बिजली बोर्ड, पंखे, शौचालय, बेसिन, पानी, टंकी को क्षतिग्रस्त कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि ढोलबज्जा थाना परिसर की और मध्य विद्यालय की चहारदीवारी एक ही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दोनों एक-दूसरे के बगल में ही है। वहीं, मध्य विद्यालय ढोलबज्जा के प्रधानाध्यापक कपूर कुमार राम ने थाना में आवेदन देकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाध्यापक ने कहा कि 24 से 26 फरवरी तक संत रविदास जयंती, रविवार और शब-ए-बारात को लेकर विद्यालय में अवकाश था। इसी विद्यालय बंदी के दौरान असामाजिक तत्वों ने चहारदीवारी फांद कर विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। विद्यालय में चोरी की सूचना आईएसीटी लैब के रात्रि प्रहरी और आईएससी लैब के संविदा कर्मियों द्वारा दी गई। विद्यालय परिसर में दो आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं।














