NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : भारतीय वन्यजीव संस्थान के तत्वाधान में खैरपुर कदवा में क्विज

नवगछिया। भारतीय वन्यजीव संस्थान के तत्वाधान में वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत नवगछिया प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरपुर कदवा में क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय वन्यजीव संस्थान के कलश भारद्वाज (क्षेत्रीय सहायक) ने बताया कि हर साल महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में मनाया जाता है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारतीय वन्यजीव संस्थान के (प्रोजेक्ट फेलो इको डेवलपमेंट) राजशेखर और श्वेता गुप्ता ने वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण से संबंधित सभी मुद्दों को बताया।

गंगा प्रहरी राहुल कुमार राज ने कोसी नदी और उसमे पाए जाने वाले जलीय जीवों के बारे में बताया तथा गरुड़ के संरक्षण में भी अपनी भूमिका सुनिचित करने के लिए बच्चे को जागरूक किया। क्विज प्रतियोगिता कुल 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रवीण कुमार प्रथम, नीतू कुमारी और तनव्या कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है