NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : कदवा के स्कूल में बच्चों के भोजन फेंकने का वीडियो वायरल

नवगछिया। गुरुवार को एनजीओ द्वारा खैरपुर कदवा पंचायत के वार्ड नंबर-01 अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बिन्दटोली कदवा में स्कूली बच्चों के लिए भेजे गए मध्याह्न भोजन को बासी और खट्टा बताते हुए बच्चों ने खाने के बजाय भोजन को स्कूल परिसर में ही फेंक दिया। चौथी कक्षा की छात्रा ब्यूटी कुमारी व सीमा कुमारी के साथ अन्य से जब एमडीएम फेंके जाने की बात पूछी गयी तो उन्होंने बताया कि चावल कच्चे थे, जो आधा भी नहीं पका था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दाल पूरी तरह खट्टा होकर दुर्गंध कर रहा था। इसलिए खाने की बजाय फेंक दिया। वहीं जब से एनजीओ के द्वारा एमडीएम भेजा जाने लगा है तो वहां के शिक्षक कुछ भी बोलने से इनकार कर जाते हैं। बच्चों द्वारा भोजन फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नौगछिया न्यूज़ ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इस संबंध में नवगछिया के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इधर से कुछ शिकायत मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर नहीं आई है। अगर कदवा के प्राथमिक विद्यालय बिंदोली में खाना खराब गया है तो कल हम और मध्याह्न भोजन के बीआरपी विद्यालय पहुंचकर जांच कर कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है