नवगछिया : बलहा वार्ड नौ व दस के नाले पानी से जलजमाव, दुर्गंध से लोग परेशान

सूचना/खबरे

नारायणपुर । प्रखंड के जयपुर चूहर पूरब पंचायत बलहा गांव वार्ड दस हनुमान मंदिर पास ग्रामीण सड़क पर नाले के पानी से जलजमाव, हो रहा है। जलजमाव और दुर्गंध से लोग परेशान हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अजय कुमार ठाकुर और मो. वसीर खान ने बताया कि वार्ड नंबर नौ और दस की नाली का निकास चौदह नंबर सड़क में पिछले पचास साल से हो रहा था। एक साल पूर्व तत्कालीन सीओ अजय कुमार सरकार और बीडीओ हरिमोहन कुमार के नेतृत्व में चौदह नंबर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मंदिर के सामने भंवरा से दोनों वार्ड के नाला का पानी निकासी होता था।

चौदह नंबर सड़क के दक्षिण पार बड़े गड्ढे में पानी का निकास होता रहा। अतिक्रमण मुक्त के एक साल बाद दक्षिण पार कुछ लोगों के मिट्टी भरने से नाले का मुख्य द्वार बंद हो गया। जिससे मंदिर पास ग्रामीण सड़क पर जलजमाव होने लगा। इससे दोनों वार्ड के लगभग पन्द्रह सौ से अधिक लोग परेशान हैं, क्योंकि बाजार, अस्पताल, प्रखंड, अंचल जाने का मुख्य सड़क है।

वार्ड सदस्य प्रतिनिधि ने ग्रामीण के हस्ताक्षर लिखित शिकायत से प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय व भवानीपुर थाना को अवगत कराया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने लोगों से कहा कि नाले के मुख्य द्वार के पास मिट्टी हटाएं, कोई रोकथाम करता है तो फिर कारवाई होगी। प्रभारी सीओ नीतेश कुमार सेठ ने बताया कि मंगलवार को जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।