नवगछिया : नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में नवगछिया पुलिस जिले के चार थानों की पुलिस ने कोसी दियारा इलाके की सघन छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान पुलिस को किसी प्रकार की सफलता पर नहीं मिली है लेकिन सूचना मिली है कि पुलिस की गतिविधि को देख कोसी दियारा में सक्रिय शबनम यादव और अनिल यादव दोनों अपने ठिकानों को छोड़कर फरार हो गए.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!– सूचना है बड़ी खाल में रहकर गिरोह को संचालित करता है शबनम यादव
– प्रभास यादव के साथ रखकर गिरोह का कर रहा था संचालन, प्रभास की गिरफ्तारी के बाद शबाना बन गया है सरगना
– क्या शबनम के साथ था तारों का हत्याकांड का मुख्य आरोपी दिनेश मुनि !
छापेमारी में बिहपुर सर्किल के इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु भी मौजूद थे. सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन दिनों गंगा दियारा में पुलिस के अत्यधिक की होने के बाद दरोगा हत्याकांड का मुख्य आरोपी दिनेश मुनि और अशोक मंडल कोसी दियारा में आ कर छुप गया है और शबनम यादव ने उसे बना दी है.

हालांकि बता दें कि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है पुलिस का स्पष्ट कहना है कि पुलिस ने कोसी दे रहा में वर्षों से फरार चल रहे शबनम यादव और अनिल यादव की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी की है. पुलिस की टीम छापेमारी के दौरान मधेपुरा जिले के सीमांत क्षेत्रों में भी गई और झोपड़ियों और पेड़ों के झुरमुट में भी गहनता से सर्च अभियान चलाया गया. पुलिस ने गरैया बहियार, हरजोरा बहियार, बड़ी खाल बहियार और बेलौरा बहियार में छापेमारी की है.
