नवगछिया । मारपीट कि सूचना पर अंभो पहुंची पुलिस टीम पर सोमवार की सुबह उग्र भीड़ ने मारपीट कर दी, जिसमें पीएसआई अमित कुमार समेत कई पुलिस जवान चोटिल हो गए। सभी पुलिस वालों का खरीक पीएचसी में इलाज कराया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अंभो के किसी व्यक्ति ने खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान को फोन पर मारपीट की सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष ने पीएसआई को जवान के साथ जांच के लिए भेजा। घटनास्थल पर पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि रतनपुरा के एक युवक और गांव की एक महिला को उसके परिवार वालों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। जिसके बाद दोनों ने मारपीट के भय से दरवाजा बंद कर लिया और काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खोल रहे। पुलिस ने जैसे ही गेट खुलवाया मौके पर मौजूद भीड़ ने युवक और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना से अफरातफरी की स्थिति बन गयी।
जिसपर पुलिस ने बीचबचाव शुरू किया तो भीड़ ने पुलिस के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने संयम का परिचय देकर किसी तरह अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मोके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस बलों के सहयोग से घटना में शामिल अंभो निवासी वार्ड सदस्य पति मंचन मंडल को पुलिस पकड़ कर थाना लाई। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बता दें कि इससे पूर्व भी खरीक पुलिस पर कई बार हमले कई बार घटना घट चुकी है।
थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि घटना शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला नहीं हुआ है लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था मे धराये युवक को छुड़ाने गयी पुलिस के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की की थी। एक को हिरासत में लिया गया है। वीडियो देखकर सत्यापन किया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया युवक धक्कामुक्की करने में था या नहीं। उन्होंने बताया कि लड़की के साथ गलत करने के मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
