नवगछिया : मदन अहल्या महिला महाविद्यालय का शनिवार को तिलका मांझी भगालपुर विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार कर्नल अरुण कुमार सिंह, एफ ओ हरिकृष्ण नारायण सिंह ने ओचक निरीक्षण किया. शनिवार की सुबह 10:30 बजे दोनो पदाधिकारी महाविद्यालय पहुंच गए थे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विज्ञान के रसायन शास्त्र, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान के प्रयोगशाला का निरीक्षण किये. इस दौरान उन्होंने सभी विभागों में उपस्थिति पंजी को देखा. वही उन्होंने विभाग में अब तक कितने छात्राओं को प्रयोगशाला में प्रशिक्षण दिए गए इस संबंध में भी जनकरी ली.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नामांकित छात्राओं में प्रयोगशाला में काफी कम छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया है. इस दौरान उन्होंने हर माह का आंकड़ा भी लिया. इस दौरान उन्होंने सभी प्रयोगशाला के प्रभारी को डांट फटकार लगाई गई. निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला कर्मी से पूछताछ की गई. निरीक्षण के बाद वे महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में गए. महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो डॉ भावना झा नही आई हुई थी. प्राचार्य के संबंध में जानकारी ली गई तो बताया गया कि वह छुट्टी पर है. इसके बाद उन्हें फोन कर बुलाया गया.

इस दौरान उन्होंने एकाउंट सेक्शन की भी जांच किया. वहीं निकलने के क्रम में उन्होंने महाविद्यालय के छात्रावास एवं निर्माणाधिन साइकिल सेड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राचार्या को महाविद्यालय के मैदान को समतल कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद दोनो पदाधिकारी ने कहा कि प्रयोशाला में कुछ कमियां है. वहीं अन्य कमिया पाई गई है जिसे प्राचार्य को निर्धारित समय के अंदर दूर करने का निर्देश दिया गया है. वही उन्होंने कहा कि जांच की रिपोर्ट कुलपति को सौपी जाएगी. रजिस्टर ने बताया कि छात्राओं का छत्रवास हैंडओवर नहीं किया गया है. इस संबंध इजीनियर से बात हुई है. मौके पर सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे.
