cricket

नवगछिया : तेघड़ा ने उद्घघाटन मैच में नवगछिया को हराया.. 19 वीं ओवर में लक्ष्य

खेल

नारायणपुर । प्रखंड के सनलाईट स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर अभय कुमार यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घघाटन मैच बेगूसराय की तेघड़ा और नवगछिया की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें नवगछिया को हराकर तेघड़ा विजेता बना।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उद्घघाटन बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ. चक्रपाछणि हिमांशु, मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विजय यादव, संतोष साह, अजय सिंह कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम के आयोजक सह भाजपा नेता गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव ने बताया कि नवगछिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए। जवाब में तेघड़ा की टीम ने तीन विकेट खोकर 19 वीं ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।