नवगछिया : संघ प्रमुख मोहन भागवत के आगमन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

सूचना/खबरे

नवगछिया । संघ प्रमुख मोहन भागवत राजधानी एक्सप्रेस से शुक्रवार सुबह विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नवगछिया के रास्ते भगलपुर जाएंगे। उनके नवगछिया पहुंचने को लेकर भागलपुर व नवगछिया पुलिस के साथ विशेष सुरक्षा टीम एवं कई सुरक्षा एजेंसियों के पदधिकारियों ने एक साथ स्टेशन का जायजा लिया। इस मौके पर नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार सिंह, डीएसपी एसके पाण्डेय, भागलपुर डीएसपी अजय कुमार चौधरी, रोशन गुप्ता सहित जीआरपी एवं आरपीएफ के पुलिस अधिकारियों ने स्पेशल सुरक्षा टीम के सदस्य राम यादव के साथ जायजा लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संघ प्रमुख मोहन भागवत सुबह 8:30 बजे राजधानी एक्सप्रेस से नवगछिया पहुंचेंगे। जहां से सड़क मार्ग से भागलपुर व बांका जाएंगे। इसके साथ ही वह पुन: संध्या समय फिर राजधानी पकड़ने के लिए नवगछिया आएंगे। संघ प्रमुख की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी एवं विशेष सुरक्षा दस्ता ने उनके वाहनों के साथ स्टेशन पर रिहर्सल किया। साथ ही सुरक्षा को लेकर स्टेशन पर किसी भी असामाजिक तत्व एवं संवेदनशील वस्तुओं पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। स्टेशन पर किसी तरह की सुरक्षा में चूक न हो, इसके लिए विशेष सुरक्षा दस्ता द्वारा अलग-अलग जगहों पर निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली गयी। मौके पर नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार, जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, नगर थाना अध्यक्ष भारत भूषण के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं सुरक्षा पदाधिकारी मौजूद थे।

सुरक्षा के मद्देनजर 15 स्थानों पर पुलिस तैनात

10 फरवरी को सुबह राजधानी एक्सप्रेस से भागलपुर और बांका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन के मद्देनजर नवगछिया इलाके में  स्टेशन से सेतु तक 15 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ एक चार पुलिस बलों की तैनाती की गई है।  रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, प्लेटफार्म नंबर दो, रेलवे स्टेशन के पूर्वी प्रवेश द्वार, पश्चिमी प्रवेश द्वार, राजेंद्र कॉलोनी रोड, मील टोला, पश्चिमी केबिन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस अधीक्षक आवास, नवगछिया जीरोमाइल, तेतरी चौक, बैभव पेट्रोल पंप, टेक्नो मिशन स्कूल, साहू पेट्रोल पंप और जाह्नवी चौक पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है।