नवगछिया नदी थाने को पुलिस ने शनिवार देर रात गुप्त सूचना आधार पर चोरहरभवनपुरा पुल के समीप अटी सवार दो को एक देशी कट्टा और तीन गोली के साथ गिरफतार कर लिया एसपी एसके सरोज ने बताया कि शनिवार की रात नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार को सूचना मिली दो युवक किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए चोर भवनपुर पुल के रास्ते से गुजर रहे है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध् पुलिस बलों के साथ पुल पहुंच पथ पर वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक ऑटो चालक पुलिस को देखकर अपनी वाहन घुमाकर भवनपुरा की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया। रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में एएसआई अनिल कुमार यादव भी शामिल थे।
