नवगछिया : खरीक पुलिस के हत्थे चढा डेढ़ साल से फरार शराब तस्कर

Crime Reoprts

खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरदासचक निवासी अंतर्जिला शराब तस्कर जितेंद्र कुमार खरीक पुलिस ने शनिवार की देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जितेंद्र, लाल शराब के काले कारोबार करने मामले का नामजद आरोपी है और डेढ़ साल से फरार चल रहा था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार शाम थानाध्यक्ष पंकज कुमार को सूचना मिली कि वह लंबे समय बाद अपना घर आया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जेएसआई सूबेदार पासवान पुलिस टीम के साथ खगड़िया कूच कर गए।

जहां देर रात पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की। इस दौरान आरोपी को उसके घर से सोए अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बीते वर्ष 16 अप्रैल को एनएच 31 स्थित सर्विस रोड के पास शराब लोड एक सफारी पकड़ा गया था।

साथ ही उसमे सवार झंडापुर ओपी क्षेत्र के सहौड़ी निवासी चंद्रशेखर कुमार उर्फ बिट्टू को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन, सफारी पर सवार दो अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी के मुताबिक फरार होने वाले तस्करों की पहचान खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरदासचक निवासी गिरफ्तार हुए जितेंद्र एवं अंकज कुमार के रूप में हुई थी।

शनिवार देर रात अंकज की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर भी छापामारी की गई। जिसके दौरान उसके परिजनों ने बताया कि वह दूसरे केस में खगड़िया जेल में बंद है। उसे शीघ्र ही रिमांड किया जाएगा। अंकज के खिलाफ पूर्व से भी शराब कारोबार का दो केस मुफ्फसिल थाना में दर्ज है।