नारायणपुर : प्रखंड के बीरबन्ना चौक के पास शुक्रवार के अल सुबह खड़ी ट्रक में नवगछिया की तरफ से आ रही गिट्टी से भरा ओवरलोड ट्रक ने ठोकर मार दिया। इसमें उपचालक मुंगेर निवासी नीतीश कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर पहुंच भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह व एएसआई मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर घायल को पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया।
यहां से पीएचसी प्रभारी विनोद कुमार ने युवक के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि पहले से खड़ी ट्रक को ड्राइवर लेकर भाग निकला व दूसरा ट्रक का ड्राइवर भी फरार हो गया।

