नवगछिया : नवगछिया उपकारा में बन्द कैदी के आत्महत्या करने के बाद शनिवार की शाम परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस मृतक के गांव में देर रात कैंप कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतक कैदी खरीक थाना के माररडीह निवासी सन्नी कुमार है। सन्नी नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में दो दिन पहले जेल आया था। बंदी के उपकारा में आत्महत्या के बाद उसके शव का अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण पुलिस बलों के साथ अस्पताल में उपस्थित थे।
माररडीह में स्थिति तनाव, पुलिस पर किया पथराव : नवगछिया उपकारा में बंद सन्नी कुमार के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की जानकारी के बाद उसके गांव खरीक थाना थाना क्षेत्र के कोशी पार करार माररडीह में काफी तनाव की स्थिति है। पुत्र की मौत से आक्रोशित मृतक पक्ष के लोगों द्वारा संध्या समय लड़की पक्ष के घर पर जमकर पथराव किया गया। पथराव में कुछ लोग घायल भी हुए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस टीम पर आक्रोशित लोगों द्वारा पथराव किया जाने लगा। पथराव में कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी आंशिक रूप से चोटिल हो गये।

इसके बाद एसडीओ यतेंद्र पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार करीब तीन सौ से अधिक पुलिस बलों के साथ मारडीह गांव पहुंचे और हल्का बल का प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि देर रात सभी पदाधिकारी पुलिस बलों के साथ गांव में कैम्प कर रहे हैं। हालांकि स्थिति अब भी तनाव पूर्ण है।
