नवगछिया : अनुमंडल पदाधिकारी ने गोपालपुर अंचल किया निरीक्षण.. तत्काल निष्पादन का निर्देश

सूचना/खबरे

नवगछिया। अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस यतेंद्र कुमार पाल ने बुधवार को गोपालपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।. निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरटीपीएस के तहत मिलने वाले विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र एवं कागजातों का अवलोकन किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जाति, आय, निवास म्यूटेशन परिमार्जित मापी प्रतिवेदन सहित अतिक्रमण वाद, भूमि विवाद पंजी का अवलोकन किया। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने लंबित पड़े मामलों को तत्काल निष्पादन करने का निर्देश अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी को दिया।

उन्होंने बताया कि यहां पर जो भी लंबित मामले हैं उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को दी जायेगी। इस अवसर पर अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा , राजस्व अधिकारी सहित अंजल कर्मी उपस्थित थे।