भागलपुर : बटेश्वर स्थान के डेवलपमेंट के लिए खाका तैयार.. विदेशाें से आने वाले पर्यटक

कहलगांव स्थित बटेश्वर स्थान के डेवलपमेंट के लिए खाका तैयार हाे गया है। इसके लिए नक्शा के साथ प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। अब उसे भेजने की तैयारी चल रही है। शुक्रवार काे जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव पर्यटन विभाग काे भेज दिया जाएगा। इसके बाद विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर बनेगी और डेवलपमेंट की दिशा में काम शुरू हाेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बटेशवर स्थान के विकास के लिए तैयार प्रस्ताव में बताया गया है कि वहां एक किलाेमीटर के दायरे में साेलर लाइट लगाई जाएगी। साथ ही सड़क बनेगी और उसके दाेनाें किनारे एक किलाेमीटर के हिस्से में पेवर्स ब्लाॅक भी लगेगा, ताकि पर्यटकाें काे पैदल चलने में किसी तरह की काेई परेशानी नहीं हाे। इसके साथ ही बटेश्वर स्थान के अलावा बाबा भैरव के मंदिर का भी विकास किया जाएगा।

वहां पर्यटक के विकास से राेजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। इसके लिए वेंडिंग जाेन बनाने का भी प्रस्ताव है। इसमें करीब 33 दुकानें बनेंगी। जबकि बाहर से आने वाले पर्यटकाें काे वाहन खड़ा करने में परेशानी न हाे, इसके लिए 155 फीट लंबा और 43 फीट चाैड़ा एरिया में पार्किंग स्थल बनेगा।

बटेश्वर व भैरव मंदिर की सीढ़ियों काे भी सजाया जाएगा

जिला प्रशासन की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में 62 फीट लंबा और 48 फीट चाैड़ा व्यू प्वाइंट बनेगा। साथ ही वहां आने वाले पर्यटकाें के लिए खाने-पीने में दिक्कत न हाे, इसके लिए दाे रेस्टाेरेंट का भी निर्माण किया जाएगा। अगर देश के अलग हिस्साें या विदेशाें से आने वाले पर्यटक वहां रात गुजारना चाहेंगे, ताे उनलाेगाें के लिए गेस्ट हाउस का भी निर्माण किया जाएगा।

इसके साथ ही वहां प्रवेश के समय ही भव्य द्वार नजर आएंगे। वहीं बटेश्वर स्थान के सामने गंगा के किनारे बैठने के लिए सीटिंग एरिया हाेगा। इसके अलावा न केवल मंदिर की सीढ़ियाें काे सजाया-संवारा जाएगा, बल्कि अलग से सीढ़ी का भी निर्माण हाेगा, ताकि पहाड़ी पर चढ़कर ऊंचाई से पूरे एरिया का नजारा देखा जा सके।

आठ मार्च काे डीएम ने किया था स्थल का निरीक्षण

बता दें कि आठ मार्च काे डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहलगांव के बटेश्वर स्थान का निरीक्षण किया था। इस दाैरान उन्हाेंने पर्यटकीय दृष्टि से बटेश्वर स्थान के विकास के लिए सीओ काे नक्शा तैयार करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही डीएम ने पार्किंग से लेकर गेस्ट हाउस तक के निर्माण काे ध्यान में रखकर नक्शा बनाने काे कहा था। इसके बाद सीओ ने नक्शा तैयार कर जिला प्रशासन काे भेजा।

फिर जिला स्तर पर उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब नक्शा और प्रस्ताव तैयार हाे गया है। बटेश्वर स्थान के विकास में केंद्र सरकार, राज्य सरकार के अलावा निजी जमीन भी ली जाएगी, इसके बारे में विस्तार से प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इस बाबत एडीएम राजेश झा राजा ने बताया कि प्रस्ताव पर्यटन विभाग काे भेजने की तैयारी चल रही है। अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार तक प्रस्ताव विभाग काे भेज दिया जाएगा। इसके बाद विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद इस दिशा में आगे की पहल की जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है