NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : डीडीसी ने जूता फैक्ट्री का निरीक्षण कर निर्देश दिया.. शादी की नीयत से युवक व युवती बरामद

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारायणपुर। रामचुक से शादी की नीयत से भागी युवती को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर पसराहा थाना के लक्ष्मीनियां गांव से युवक दिलखुश के साथ गिरफ्तार कर लिया। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया को युवक को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेज युवती का बयान न्यायालय में कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के परिजनों ने आठ माह पहले प्राथमिकी दर्ज करायी थी।


डीडीसी ने फैक्ट्री का निरीक्षण कर निर्देश दिया

भवानीपुर गांव में कोरोना काल में जूता फैक्ट्री लगायी गयी थी। जिसका शनिवार को भागलपुर डीडीसी प्रतिभा रानी ने निरीक्षण किया। उन्होंने फैक्ट्री जल्द चालू करने का निर्देश दिया। नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि कोरोना काल में क्वारंटाइन हुए प्रवासी मजदूरों को रोजगार के लिए क्लस्टर बनाकर भवानीपुर गांव में फैक्ट्री लगायी गयी है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है