नवगछिया – स्वतंत्रता दिवस के सफल और नुयमनुकूल आयोजन को लेकर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी इंजीनियर अखिलेश कुमार के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन कर बताया गया कि इस बार भी स्वतंत्रता दिवस कोरोना गाइडलाइन के तहत मनाया जाएगा. अनुमंडल पदाधिकारी ने मौके पर कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसलिए किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नहीं किया जाएगा. संबंधित पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग में कुर्सियों को लगवाने और प्रोटोकॉल का ध्यान रखने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर अलग-अलग लोगों को अलग-अलग कार्य के लिए जिम्मेदारी भी दी गई.

