नवगछिया : बाजार के दुर्गा मंदिर के पास चली गोली, हथियार लहराते हुए बेखौफ घूमे अपराधी

NEWS

नवगछिया – नवगछिया के छूट भैये अपराधियों में पुलिस का भय तनिक भी नहीं रह गया है. नवगछिया बाजार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के अपराधियों ने खुलेआम देशी कट्टा का प्रदर्शन किया. एक पक्ष ने इसी क्रम में गोली भी चला दी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी मिली है कि बाजार में एक पक्ष द्वारा गोली चला देने के बाद दोनों पक्ष के अपराधी मौके से भाग गए और पुनः नवगछिया स्टेशन के पार्किंग परिसर में एक चाय दुकान पर जमा हो गये. यहां भी एक अपराधी ने खुलेआम देशी कट्टा की नुमाइश की. देशी कट्टा लोडेड था. उक्त अपराधी के समर्थक बार बार उसे रोक रहे थे और लोडेड कट्टा को अनलोड करने बोल रहे थे.

अंततः उक्त अपराधी करीब 10 मिनट तक हथियार प्रदर्शित करने के बाद वहां से अपने घर गया. उसके बाद परिसर में रेल पुलिस पहुंची लेकिन मौके पर जमा असामाजिक तत्वों से घटना की जानकारी तक नहीं ली. नवगछिया के थनाध्यक्ष ने कहा कि सूचना उन्हें भी मिली थी, पता लगाया जा रहा है.