नवगछिया : छह केंद्रों पर चल रही इंटर की परीक्षा तिसरे दिन 44 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित

NEWS

नवगछिया : नवगछिया में छह केंद्रों पर चल रही इंटर की परीक्षा तिसरे दिन बुधवार को भी शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई. दोनों पालियों में हुई परीक्षा में कुल 3850 परीक्षार्थी में 3806 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि कुल दोनो पालियों में कुल 44 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रथम पाली में हुए रसायन विषय की परीक्षा में कुल 1119 परीक्षार्थियों में 1110 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी एवं नो अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली में हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 2731 परीक्षार्थियों में 2696ने परीक्षा दी एवं 35 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

तिसरे दिन हुई इंटर की परीक्षा के दौरान एसडीओ अखिलेश कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार सभी केंद्र पर चल रही परीक्षा का घूम घूम कर जायजा ले रहे थे. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा को बुधवार को दोनो पालियों में हुई इंटर की परीक्षा सभी केंद्र पर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.