नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर जाम और टोल प्लाजा पर जाम में कमी, कर्मी बढ़े – Naugachia News

सूचना/खबरे

फास्टैग सिस्टम के कारण नवगछिया के मधतपुर टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम में आई कमी से शुक्रवार को चालको ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को टोल पर सभी केबिन पर टोल कर्मी सक्रिय दिखे और आनेवाली गाड़ियों को तत्काल निकाला जा रहा था। फास्टैग लगे वाहन धड़ल्ले से टोल से निकल रही थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं बिना फस्टैग लगे वाहनों को भी तत्काल निकाला जा रहा था। व्यवस्था के बावजूद रह-रह कर जाम लग जा रहा था, जिसे तत्काल छुड़ाया जा रहा था। नवगछिया के महदतपुर टोल प्लाजा के मैनेजर रवींद्र ने बताया कि फास्टैग के कारण थोड़ी-बहुत परेशानी हो रही है। विक्रमशिला सेतु पर जाम लगने छुड़ाने के लिए हमने अपने लड़के भेजे हैं।

टोल पर आराम से गाड़िया निकल रही हैं। अभियंता अम्बुज ने बताया कि अधिकांश गाड़ी बिना फास्ट टैग सिस्टम के हैं। वहीं अधिकांश फास्ट टैग सिस्टम वाली गाड़ियों में अशिकांश गाड़ियों के एकाउंट में पैसा नहीं है। टोल पर चालकों को समझा-बुझाकर फास्टैग लगाने के लिए कहा जा रहा है।