नवगछिया : डूबने से 21 वर्षीय युवक की गई जान.. परिजन के बीच मचा कोहराम

Crime Reoprts

रंगरा के वार्ड नंबर नौ निवासी बुंदेली यादव के पुत्र 21 वर्षीय गौरव कुमार की मौत गुरुवार को दोपहर कलबलिया धार में डूबने से हो गयी है. जानकारी मिली है कि भैसों को नहलाने के क्रम में वह अथाह जल में चला गया और देखते ही देखते वह जल विलीन हो गया. मौके पर मौजूद गौरव के दोस्त राजकुमार यादव और बाले यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने युवक के शव को कलबलिया धार से बाहर निकाला लेकिन तबतक युवक की मौत हो गयी थी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया जहां से देर शाम पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया था. जानकारी मिली है कि युवक गौरव नवगछिया स्थित जीबी कॉलेज में बीए पार्ट वन का छात्र था.

वह अपने छः भाई बहनों में तीसरे क्रम पर था. पढ़ाई के अलावा वह घर के काम मे भी हाथ बंटता था. परिजनों को गौरव से काफी उम्मीद थी. गौरव की मृत्यु हो जाने के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं. गौरव के पिता बुंदेली यादव, मां सीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है. इधर मामले की प्राथमिकी रंगरा थाने में दर्ज कर ली गयी है.