नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनियांपट्टी में नवगछिया पुलिस ने शराब को लेकर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवक को शराब के नशे की हालत में पकड़ा। दोनों शराबी उसी वक्त पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसके बाद नवगछिया पुलिस ने दोनों शराबी को बाजार के नोनीयांपट्टी में खदेड़ कर पकड़ा। गिरफ्तार दोनों शराबी खगड़िया जिला के खगड़िया के निवासी गणेश सहनी, श्रवण कुमार है। गिरफ्तार दोनो शराबी का पुलिस ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल कराया। जिसके बाद शुक्रवार को दोनों शराबी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

