नवगछिया : देशी कट्टा और गोली के जखीरे के साथ एक अपराधी धराया.. नदी थानां क्षेत्र की घटना

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने शनिवार की देर शाम नदी थाना क्षेत्र के सिहकुंड गांव में छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया। नवगछिया पुलिस अधीक्षक एसपी सुशांत कुमार सरोज ने अपने कार्यालय में रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि शिहकुड गांव के रुदल राय के पास अवैध देसी कट्टा वह गोली तस्करी करने की सूचना मिली थी। सूचना पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही दो आदमी भागने लगे जिसमें एक को खदेड़कर पकड़ा गया। पकड़ा गया युवक रुदल राय का पुत्र राहुल कुमार को हिरासत में लिया जिसके पास बैग में रखा एक 18 इंच का लोडेड देसी कट्टा और काले नीले रंग के कपड़े के बैग में 162 चक्र जिंदा गोली बरामद किया गया। वहीं भागने वाला रुदल राय था। इस बाबत नदी थाना में आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि और रुदल राय हथियार तस्करी का काम करता है। उसी के आधार पर छापेमारी की गई। भागे हुए व्यक्तियों की भी पहचान के लिए पूछताछ किया गया है जल्दी उसकी भी गिरफ्तारी होगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानाध्यक्ष को 1000 रुपए से किया गया पुरस्कृत :

इस हथियार तस्कर की गिरफ्तारी है व हथियार बरामदगी को लेकर के एसपी ने नदी थाना अध्यक्ष अशोक कुमार को ₹1000 नगद पुरस्कार के साथ पीएसआई राहुल कुमार को ₹500 देकर पुरस्कृत किया है वही सिपाही व अन्य लोगों को भी नगद पुरस्कार दिया गया है।

झंडापुर के किसान हत्याकांड में 9 लोगों की गिरप्तरी को लेकर की जा रही है छापेमारी :

झंडापुर गांव के किसान रवीश कुमार की दियारा में हत्या के मामले में दो व्यक्ति की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा किया गया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस हत्याकांड में पंकज कुमार एवं एक और प्राथमिक अभियुक्त पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं अन्य नो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। किसानों का फसल समय पर घर पर पहुंचे इसके लिए टेकना दियारा में एसटीएफ की टीम कैंप कर रही है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ एवं घुड़सवार की टीम नवगछिया के अलग-अलग दियारा क्षेत्र में कैम्प कर छापेमारी कराया जा रहा है। जिससे कि किसानों का किसी भी तरह से फसल नुकसान ना हो।