भागलपुर : जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के समय में बदलाव

भागलपुर / पटना

भागलपुर। जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को पांच अप्रैल से सुबह के सत्र से संचालित किया जायेगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘हिन्दुस्तान’ ने बुधवार को ‘स्कूलों को मार्निंग करने का अभी तक आदेश नहीं’ खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बुधवार को कार्यालय में बैठक की। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग की सलाह और शिक्षा विभाग के पत्र का अध्ययन किया। अध्ययन के बाद उन्होंने पांच अप्रैल से ग्रीष्मावकाश के पूर्व तक प्रात:कालीन कक्षा चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कक्षाएं सुबह 6.30 से 11.30 बजे तक चलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित होने के बाद इसकी व्यवस्था 11.30 बजे की जायेगी। ग्रीष्मावकाश के बाद कक्षाएं पहले की तरह संचालित होंगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसके पहले कई शिक्षक संघों ने पत्र सौंपकर मांग की थी कि दिन में तेज गर्मी के कारण स्कूलों में प्रात:कालीन कक्षाएं संचालित की जाएं। जानकारी हो कि एक अप्रैल से स्कूलों में नया सत्र चालू होगा। इस दौरान सिर्फ कक्षा एक से आठवीं तक में करीब पांच लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। इसमें प्रत्येक दिन 50 फीसदी से अधिक विद्यार्थी नहीं आएंगे।