थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर तेलघी के समीप बुधवार को यात्रियों से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। जिसमें सवार मधेपुरा के बिहारीगंज निवासी मो. नौशाद (50), उनकी पत्नी बीबी संजो (45), पुत्री रोशनी (4) एवं मो. खालिद (65) बुरी तरह घायल हो गये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सभी घायलों को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सभी टेम्पो रिजर्व कर बिहपुर के मिल्की स्थित मांगन शाह का मेला देखकर वापस घर जा रहे थे।

