भागलपुर/नवगछिया : मिले छह कोरोना पॉजिटिव, जांच में कोरोना से संक्रमित..

NEWS

भागलपुर जिले में छह कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना है। इनमें तीन नवगछिया और तीन अकबरनगर के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 12 मई को जिस ट्रेन से तीनों भागलपुर आए थे, उसी बोगी में खगड़िया का भी व्यक्ति था, जांच में उसे कोरोना से संक्रमित पाया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाद में उसकी मौत हो गई। नवगछिया के तीनों युवक मुंबई में ऑटो चलाते थे। उधर, अकबरनगर के रहने वाले पांच प्रवासी मजदूर 17 मई को महाराष्ट्र से ट्रक से भागलपुर आए थे। बाद में सभी को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। सर्दी-खांसी होने पर तीन की जांच कराई गई। जांच में तीनों पॉजिटिव मिले है। बाकी दो की रिपोर्ट अभी नहीं आई है, लेकिन सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने नवगछिया के दो लोगों के पॉजिटिव होने की ही पुष्टि की है।

राज्य के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ने बताया कि 2170 कोरोना संक्रमितों में से 1184 प्रवासी हैं। पिछले 24 घंटे में 36 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। खगड़िया में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक इस महामारी से राज्य में कुल 11 मौत हुई हैं।