नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ये स्कूल नंबर १ -Naugachia News

NEWS

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता में उत्तरण हुए प्रतिभागियों को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा कार्यक्रम समापन समारोह के मौके पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित नृत्य संगीत प्रतियोगिता में बाल भारती विद्यालय की छात्र छात्राएं प्रथम स्थान पर रहे जबकि द्वितीय स्थान पर रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय एवं तृतीय स्थान पर सावित्री पब्लिक स्कूल की छात्र छात्राएं रही.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विज्ञान प्रदर्शनी में सावित्री पब्लिक स्कूल के छात्र प्रथम स्थान पर रहे जबकि द्वितीय स्थान पर बाल भारती विद्यालय एवं बालभारती विद्यालय पोस्ट ऑफिस रोड रही. भाषण प्रतियोगिता में बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड के छात्र प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान पर रहे. जबकि तृतीय स्थान पर प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल एवं सावित्री पब्लिक स्कूल के छात्र रहे.

चित्रांकन प्रतियोगिता में बाल भारती विद्यालय के छात्र मुस्कान शर्मा प्रथम, शिवानी कुमारी द्वितीय एवं सावित्री पब्लिक स्कूल की सायना परवीन तृतीय स्थान पर रही.

वाद विवाद प्रतियोगिता में बाल भारती विद्यालय के छात्र प्रथम एवं तृतीय स्थान पर रहे जबकि सावित्री पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रही. वहीं कृषि प्रदर्शनी में उमेश मंडल प्रथम स्थान पर रहे, जयकांत सिंह द्वितीय एवं दिनेश राय तृतीय स्थान पर रहे.