NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

कोहरे के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त, दोपहर बाद हुई सूर्यदेव के दर्शन

नवगछिया : शीत लहर और घने कोहरे के कारण नवगछिया अनुमंडल का जान जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. बुधवार को लोगों को दोपहर बाद ही सूर्यदेव के दर्शन हो पाया. नवगछिया के विभिन्न कार्यालय में भी दोपहर बाद ही लोगों की चहल पहल देखी गयी. ठंढ के कारण विभिन्न बाजारों के व्यवसाय पर भी असर पड़ने लगा है. अनुमंडल में अब तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. नवगछिया के आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि भीषण ठंढ रहने के कारण रिक्शा, ठेला चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है. अनुमंडल प्रशासन को जल्द से जल्द नवगछिया अनुमंडल अस्पताल, रेलवे स्टेशन, महाराज जी चौक, कचहरी परिसर, बस स्टैंड, मकंदपुर चौक, नगर पंचायत कार्यालय और विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था करना चाहिए. इधर ठण्ड गिर जाने से गेहूं की फसल को फायदा होने की उम्मीद है तो आलू की फसल में पाला मारने का डर है.

Whatsapp group Join

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है