नवगछिया : नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोर्ड की बैठक 5 फरवरी को -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया | नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रीती देवी के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव वार्ड चार की पार्षद सुनीता देवी के नेतृत्व में आठ वार्ड पार्षदों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में बोर्ड की बैठक 5 फरवरी को होगी। कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन ने कहा कि बैठक 12:30 बजे अपराह्न में नगर पंचायत कार्यालय में होगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान गुप्त मतदान भी होगा। पार्षद सुनीता देवी ने अध्यक्ष पर मनमाने तरीके से कार्य करने, उनके पति को विकास योजनाओं का ठेका देने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत के अंदर खरीद की गयी डस्टबिन का सही वितरण नहीं करने, प्लास्टिक की बाल्टी खरीद में गड़बड़ी और विकास बाधित होने का भी आरोप लगाया है।

वार्ड पार्षद सुनीता देवी के अलावा नागेश्वर प्रसाद सिंह, माहिल सिंह, बीमंजी खातून, गीता देवी, सिनिया देवी, अजय कुमार, अभिषेक रमण ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन दिया था।