नारायणपुर प्रखंड के शाहपुर निवासी अनोज की रेल ट्रैक की पेंटिंग करने के दौरान ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। रविवार को सोनपुर-छपरा रेलखंड पर नयागांव-शीतलपुर स्टेशन के बीच घटना हुई। वह ठेकेदार के साथ करता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता देवी, बेटा अमित कुमार, बेटी शिवानी कुमारी, निशा कुमारी व अंकिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अनोज की कमाई से ही घर चलता था।

उसकी मौत हो जाने से सभी को परवरिश की चिंता सताने लगी है। सोमवार को देर शाम तक शव गांव नहीं पहुंचा था। मंगलवार को शव का दाह-संस्कार किया जाएगा।
