राजधानी पटना में पांच करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को पीरबहोर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नौ किलो 800 ग्राम ब्राउन शुगर को पटना के अलग-अलग इलाकों में पहुंचाया जाना था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टाउन डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये है। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि इस ब्राउन शुगर को पटनासिटी के इलाके में पहुंचाना था। किदवईपुरी मोहल्ले से गाड़ी में ब्राउन शुगर को रखा गया था।

इस गिरोह का सरगना अभिमन्यु सिंह है। वह बेउर मोड़ के समीप का रहने वाला है। उसी के गैंग के सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। पीरबहोर थानेदार रिजवान अहमद खान ने बताया कि पकड़े गये तस्कर पूर्व में भी जेल की हवा खा चुके हैं।
